आज का राशिफल। 29 नवंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
वृष
आज कपड़े के व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। कलाक्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं।
मिथुन
आज किसी पब्लिक मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। व्यापार घाटे में तेजी से कमी आएगी। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ डिनर पर जाने की योजना बना सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे।
कर्क
आज दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिए उचित नहीं है। गलत उत्पादों की खरीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है।
सिंह
आज सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जाएंगे। फाइनेंस और कमीशन वाले कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे।
कन्या
आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। नए लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखेंगे। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। किसी पुरानी प्लानिंग को क्रियान्वित करना पड़ेगा।
तुला
आज कुछ समय स्वयं के लिए अवश्य निकालें। वे कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिए करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।
वृश्चिक
आज व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। निजी रिश्तों के बीच अहम की भावना न आने दें।
धनु
आज महत्वपूर्ण अनुबंध फाइनल करने के लिए दिन शुभ है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मन काफी हर्षित रहेगा। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।
कुंभ
आज धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। लव लाइफ काफी रोमांटिक रहेगी।
मीन
आज घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्वक सुलझा लेना चाहिए।