भारत

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक हैदराबाद के लिए रवाना, बोले- BJP लुभाने की कोशिश कर सकती है… – Utkal Mail

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन के राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही देर बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक हैदराबाद रवाना हो गए हैं।

सत्तारूढ़ गठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विधायकों को कांग्रेस शासित तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थानांतरित करने का निर्णय यह देखते हुए लिया गया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें ‘‘लुभाने की कोशिश कर’’ सकती है। 

वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सरकार का बहुमत साबित करने के लिए हमें 10 दिन का समय दिया गया है। हम इस दौरान कोई जोखिम नहीं उठा सकते क्योंकि भाजपा हमारे विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर सकती है।’’ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें 81-सदस्यीय राज्य विधानसभा के 43 विधायक गठबंधन की मजबूती दिखाने के लिए मौजूद नजर आये।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के आर के पुरम स्थित एक निजी स्कूल को बम विस्फोट की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button