विदेश

Israel Gaza War : गाजा पट्टी में ईंधन की कमी के चलते प्रभावित हो रहे राहत कार्य, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता – Utkal Mail


रफाह (गाजा पट्टी)। फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने बुधवार को आगाह करते हुए कहा कि गाजा पट्टी में ईंधन की तत्काल आपूर्ति नहीं होने से राहत कार्यों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद से इजराइल ने गाजा पट्टी की नाकाबंदी कर रखी है और उस पर हवाई हमले कर रहा है।

 गाजा के अस्पताल संसाधनों की कमी के चलते, घायलों के इलाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हमास शासित इस क्षेत्र में स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजराइल ने बीती रात भी हवाई हमले किए, जिनसे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। फलस्तीनी शरणार्थियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी गाजा में मानवीय मदद मुहैया करा रही है।

 एजेंसी ने कहा है कि बुधवार रात तक ईंधन खत्म हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि वे बहुत कम ईंधन में काम चला रहे हैं और अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें कामकाज में कटौती करनी पड़ सकती है। एजेंसी की प्रवक्ता लिली एस्पोटियो ने कहा, “ईंधन के बिना हमारे ट्रक वितरण के लिए गाजा पट्टी में अन्य स्थानों पर नहीं जा सकते। हमें निर्णय लेना होगा कि हम कम ईंधन पर अपनी गतिविधियां जारी रखें या नहीं।” 

ये भी पढ़ें:- भारत के साथ अपने मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना चाहता है आयरलैंड


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button