भारत

छत्तीसगढ़ में फिर से सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ – Utkal Mail

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि, हार्डकोर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान मौके के लिए निकले थे। मंगलवार सुबह करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई है। मुठभेड़ रुकने के बाद जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश समेत भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली हैं। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से डीआरजी के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान जब इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।

अब तक करीब 15 से 20 मिनट तक दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फिलहाल मुठभेड़ रुक गई है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। तलाश ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि सारे जवान सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- बिहारः भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट सीट पर NDA के पारंपरिक समीकरण बिगाड़े


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button