भारत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के शिविर में आग, दो लोगों की मौत  – Utkal Mail

डोडा/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को सेना के एक शिविर के भीतर आग लगने से वहां दर्जी का काम करने वाले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांबा निवासी पुरुषोत्तम (55) और कठुआ निवासी सोमराज (45) सेना के अरनोडा गट्ट सेना के शिविर में दर्जी के रूप में काम करते थे जो केरोसिन हीटर में कुछ खराबी के कारण लगी आग की चपेट में आ गए। 

अधिकारी ने कहा कि यह घटना बीती रात लगभग ढाई बजे हुई। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों के जले हुए शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- हिजाब से पाबंदी हटना शिक्षण संस्थानों की ‘धर्मनिरपेक्ष’ प्रकृति’ के प्रति चिंताजनक: कर्नाटक भाजपा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button