विदेश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोट, 25 लोगों की मौत… 50 से अधिक घायल – Utkal Mail


मस्तुंग। पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में शुक्रवार को हुए विस्फोट में करीब 25 लोगों मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए। पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन ने सहायक आयुक्त अताउल्लाह मुनीम के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि विस्फोट मिलाद-उन-नबी के जुलूस के पास हुआ और अब तक 25 लोगों के मरने तथा लगभग 50 से अधिक लोगों की घायल होने की रिपोर्टें है।

ईद के मौके पर मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ। मीडिया खबरों से यह जानकारी सामने आई है। जियो समाचार की खबर के मुताबिक, यह विस्फोट मुस्तांग जिले में हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मस्जिद के समीप विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग ईद-मिलाद उन नबी के मौके पर इकट्ठा हुए थे। पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है। 

मुस्तांग के सहायक आयुक्त अट्टा उल मुनीम ने बताया कि मदीना मस्जिद के समीप हुआ विस्फोट बहुत शक्तिशाली प्रतीत होता है। थानाध्यक्ष जावेद लहरी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया, ”कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है।”

 इस महीने की शुरुआत में, उसी जिले में पहले हुए विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित करीब 11 लोग घायल हो गए थे। उससे एक सप्ताह पहले, लेवी के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी और वहां से गुजर रहे दो अन्य घायल हो गए थे। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में मस्तुंग के क़ाबू के पहाड़ी इलाके में दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे। 

ये भी पढ़ें:- समय से पहले सेवानिवृत्त हुआ ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल का MRH-90 ताइपन हेलिकॉप्टर




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button