विदेश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने कर दी 7 यात्रियों की हत्या, अभी तक किसी भी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी – Utkal Mail

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस में सवार कम से कम सात यात्रियों की हत्या कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। यह हमला मंगलवार को बरखान जिले में एक राजमार्ग पर मंगलवार देर रात हुआ जहां लगभग 11 हथियारबंद हमलावरों ने एक यात्री बस को रोका। जिले के पुलिस सूत्रों ने शिन्हुआ को यह जानकारी दी। यात्री प्रांतीय राजधानी क्वेटा से पूर्वी पंजाब प्रांत के फैसलाबाद जिले की यात्रा कर रहे थे। 

सूत्रों ने कहा  बंदूकधारियों को अपने लक्ष्यों के बारे में विशेष जानकारी थी क्योंकि उन्होंने केवल इस विशेष वाहन को रोका और पीड़ितों को चुन -चुन कर मार डाला। हमलावर सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से भाग गए। सूत्रों ने कहा कि बरखान पंजाब और बलूचिस्तान के बीच एक सीमावर्ती जिला है जो दोनों प्रांतों के बीच यात्रियों के लिए एक प्रमुख पारगमन मार्ग है। 

घटना के बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अपराधियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढे़ं : US : अमेरिका से निर्वासित 300 लोग पनामा के होटल में कैद, प्रवासियों ने खिड़कियों पर लिखा-मदद करें!


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button