भारत
थाने में भाजपा विधायक ने खोया आपा, शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को मारी गोली – Utkal Mail

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक पुलिस थाने के परिसर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने में रात करीब 10.30 बजे हुई। गोली लगने से शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी आज असम को देंगे सौगात, 11,599 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास



