दिल्ली शराब घोटाला केस: तिहाड़ जेल में CM केजरीवाल को पहली बार दी गई इंसुलिन, शुगर लेवल हो गया था हाई – Utkal Mail

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले मामले में तिहड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार इंसुलिन दी गई। आम आदमी पार्टी के सूत्रों का दावा है कि केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक चला गया था, जिसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। बता दें कि इंसुलिन को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। इस बीच खबर है कि केजरीवाल को तिहाड़ में पहली बार इंसुलिन दी गई है।
केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सरकार की रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। वह एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच, दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी द्वारा केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को 15 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
ये भी पढ़ें- बीजेपी ने ईश्वरप्पा को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित



