विदेश

इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन ने अनोखे अंदाज में भारती को दी Republic Day की शुभकामनाएं, देखें वीडियो – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचारः भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देशभर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर इंटरनेशनल सिंगर मैरी मिलबेन ने अनोखे अंदाज में भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने भारत का राष्ट्रीय गीत ‘जन गण मन’ गाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मैरी ने अपने पोस्ट में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीय सशस्त्र बलों और साथ ही दुनियाभर में रह रहे भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मैरी मिलबेन ने राष्ट्रीय गीत गाने की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया है। इस तरह से भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देना उनका पूरी दुनिया में भारत के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने इसके जरिए भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।

यह भी पढ़ेः 76th Republic Day: 52 सेकंड के लिए थम गई राजधानी, राज्यपाल ने विधानसभा पर फहराया तिरंगा, देखें Photos


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button