भारत

जब लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद पंडोल से कहा- आपकी किस्मत बड़ी है… – Utkal Mail

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्य प्रशांत पंडोले से कहा कि उनकी किस्मत बड़ी है क्योंकि उन्हें सदन में बोलने का खूब अवसर मिलता है। इस पर पंडोले ने कहा कि यह जनता और लोकसभा अध्यक्ष के आशीर्वाद के कारण है। 

प्रश्नकाल के दौरान बिरला ने कौशल विकास मंत्रालय से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के लिए पंडोले का नाम पुकारा और फिर कहा, ‘‘आपकी किस्मत बड़ी है, खूब बोलते हैं लोकसभा में।’’ इस पर महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘लोगों का अशीर्वाद है…आपका आशीर्वाद है।’’ 

यह भी पढ़ें:-KBC: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हॉट सीट पर बैठ आरव ने बढ़ाया बहराइच का मान, एसपी ने किया सम्मानित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button