भारत

NIA ने 2022 के विस्फोट मामले में 8 TMC नेताओं को तलब किया, पार्टी बोली- भाजपा की साजिश… – Utkal Mail

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में वर्ष 2022 में हुए विस्फोट के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आठ नेताओं को पूछताछ के लिए दोबारा तलब किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। टीएमसी ने आरोप लगाया कि एनआईए का यह कदम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश का परिणाम है। 

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सभी आठ नेताओं को शनिवार सुबह 11 बजे अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा, क्योंकि उन्होंने इसके पहले भेजे गये समन को नजरअंदाज कर दिया था। पिछले समन में उन्हें कोलकाता के पास न्यू टाउन स्थित एनआईए कार्यालय में 28 मार्च को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। 

भूपतिनगर में 3 दिसंबर, 2022 को विस्फोट से एक कच्चा घर ध्वस्त हो गया था और तीन लोगों की मौत हो गई थी। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि एनआईए के कदम के पीछे विपक्षी दल भाजपा का हाथ है। घोष ने दावा किया कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसी को पूर्व मेदिनीपुर जिले के टीएमसी नेताओं की एक सूची प्रदान की है और एनआईए उनके घरों पर छापेमारी करने और उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार: महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, RJD 26 , कांग्रेस 9 और वामदल 5 सीट पर लड़ेंगे चुनाव 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button