भारत

Delhi CM Oath Ceremony: भगवा साड़ी में ही क्यों ली दिल्ली की ने शपत, जानें रेखा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी  – Utkal Mail

Delhi CM Oath Ceremony: बीजेपी के विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली सीएम के नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता या कहें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रामलीली मैदान में शपथ ली। इस दौरान आपने देखा की उन्होंने भगवा वस्त्र धारण किया। दिल्ली क सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि वे भगवा साड़ी में शपथ लेंगी। उन्होंने ये भी बताया कि वह नई साड़ी नहीं खरीद पाई है। 

दिलचस्प है रेखा का सियासी सफर

दिल्ली की सीएम के तरफ से जारी ये बयान राजनीति में काफी अहम है। ऐसे में रेखा गुप्ता का सियासी सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने दिल्ली की कुर्सी तक का सफर कैसे तय किया आइए आपको बताते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने दिल्ली में महिला कल्याण के लिए काफी काम किया है।

सीएम रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। 50 वर्षीय रेखा हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। इसके बाद 19 फरवरी को बीजेपी पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। दिल्ली में BJP ने 27 साल से बाद सत्ता में वापसी की है। जिसने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन को खत्म कर दिया है।

कैसे पहुंची छात्ररानीती में  

हरियाणा के जुलाना में जन्मी रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम ग्रेजुएशन हैं। बाद में उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और उन्होंने एक वकील के रूप में भी काम किया है। सीएम रेखा RSS से पिछले 32 साल से जुड़ीं हैं। 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। वह 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव बनी और फिर 1996-97 में DUSU अध्यक्ष चुनी गईं।

साल 2002 में वे BJP में शामिल हुई और पार्टी की युवा शाखा की राष्ट्रीय सचिव रहीं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में BJP की महिला शाखा की प्रभारी के रूप में रेखा ने काम किया। वह BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। साल 2007 में उत्तर पीतमपुरा से पार्षद चुने जाने के बाद, रेखा गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम किया।

उन्होंने सुमेधा योजना जैसी पहल शुरू की। जिसने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद किया। वह सीट से 2007-2012 और 2012-17 में तथा शालीमार बाग से 2022-25 में पार्षद चुनी गईं। दिल्ली नगर निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की प्रमुख के रूप में भी उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया।

दिल्ली की चौथी महिला CM होंगी रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में सदन की नेता के रूप में वह शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इसके साथ ही वह साहिब सिंह वर्मा, मदन लाल खुराना और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में BJP की चौथी मुख्यमंत्री बनी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली के हर निवासी के सशक्तीकरण, कल्याण और समग्र विकास के लिए काम करने का वादा किया है।

यह भी पढ़ेः CM Oath Ceremony: अक्षय कुमार, कैलाश खेर सहित 50 से अधिक फिल्मी सितारे बनेंगे मेगा इवेंट का गवाह


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button