भारत
Jammu-Kashmir: कुलगाम में सेना को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर – Utkal Mail

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहिबाग इलाके के कद्देर गांव की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
खबर अपडेट हो रही है…



