विदेश

नाइजीरिया में बाढ़ ने मचाई तबाही, 21 लोगों की मौत, 10 लापता, अस्त-व्यस्त हुआ जीवन – Utkal Mail

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य नाइजर प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी है और अन्य 10 लापता हैं। नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम हुसैनी ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ ने मोक्वा क्षेत्र में भीषण तबाही मचायी, लेकिन तीन लोगों को बचा लिया गया। 

उन्होंने कहा कि 50 से अधिक आवासीय घर जलमग्न हो गए या फिर बह गये, जिनमें कुछ लोगों के अभी भी फंसे रहने की आशंका हैं। उन्होंने कहा कि लापता 10 लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की महानिदेशक जुबैदा उमर ने कहा था कि इस साल पूरे देश में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के व्यापाक प्रयास किये जा रहे हैं। 

बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान के दौरान बोलते हुए उमर ने सरकार के सभी स्तरों से नदी क्षेत्रों में जल निकासी प्रणालियों, बांधों और बाढ़ प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ेः ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की मौत पर कोलंबिया ने दिखाई हमदर्दी, बोले शशि थरूर-  ‘निराश कर दिया’

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button