भारत
Amethi : घर में घुसकर बदमाशों ने शिक्षक पत्नी और उसके दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या – Utkal Mail

अमृत विचार, लखनऊ डेस्क : अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना अंतर्गत अहोेरवा भवानी चौराहे पर गुरुवार शाम अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाशों ने बारी-बारी ने शिक्षक की पत्नी और उसके दो बच्चों की भी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन चुका है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। (खबर अपडेट की जा रही है।)



