भारत

महाराष्ट्र: सतारा के हिंसा प्रभावित गांव में पुलिस की निगरानी, इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद – Utkal Mail


पुणे। महाराष्ट्र के सतारा जिले के पुसेसावली गांव में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस गांव में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा के बाद निलंबित इंटरनेट सेवाएं बुधवार शाम तक बहाल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – असम समझौते के बारे में जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस के विधायक, विधानसभा से किया outflow

सोशल मीडिया पर एक ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर रविवार रात पुसेसावली गांव में दो गुट आपस में भिड़ गये थे। पुलिस ने बताया था कि दंगाइयों ने कुछ घरों और वाहनों में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक हिंसा में एक व्यक्ति मारा गया था जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गये थे। जिला प्रशासन के मुताबिक, गांव के हालात अभी नियंत्रण में हैं तथा वहां पुलिस बल तैनात है।

हिंसा के बाद पश्चिमी महाराष्ट्र जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। इंटरनेट सेवा की बहाली संबंधी सवाल के जवाब में जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि बुधवार शाम तक इसके बहाल होने की संभावना है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – मणिपुर : इंफाल पश्चिम के एक गांव में बंदूकधारियों ने किया हमला, बम फेंके


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button