विदेश

फ्रांस: चैंपियंस लीग जीतने की खुशी मनाने के दौरान दो लोगों की मौत – Utkal Mail

पेरिस। यूरोप का सबसे बड़ी पुरस्कार राशि वाली फुटबॉल प्रतियोगिता चैंपियंस लीग में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के दौरान फ्रांस में दो प्रशंसकों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी कोमा में चला गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि शनिवार रात म्यूनिख में हुए फाइनल के बाद पीएसजी स्ट्रीट पार्टी के दौरान डैक्स शहर में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। गृह मंत्री के कार्यालय ने बताया कि पेरिस में पीएसजी समारोह के दौरान एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब उसके स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम फ्रांस के कॉउटांस में एक पुलिस अधिकारी गलती से पटाखे की चपेट में आ जाने से आंख में गंभीर चोट लगने के कारण कोमा में चला गया। 

जश्न के दौरान नियमों को तोड़ने के आरोप में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। उम्मीद है कि फ्रांस की टीम रविवार को चैंप्स-एलिसीस में एक बड़ी परेड में भाग लेगी, क्योंकि उसने इंटर मिलान पर 5-0 से जीत हासिल करके अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता है।  


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button