टेक्नोलॉजी

Oppo के इस स्मार्टफोन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शानदार कैमरा सेटअप के साथ जल्द होगा लॉन्च – Utkal Mail


Oppo के इस स्मार्टफोन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शानदार कैमरा सेटअप के साथ जल्द होगा लॉन्च, नया साल आने में कुछ घंटों का समय बचा है. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo न्यू ईयर पर अपने कस्टमर्स के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रही है. कंपनी अपनी फाइंड एक्स 7 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है, जिनका नाम Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra है. इस दोनों स्मार्टफोन को 8 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जाएगा. यह मोबाइल खास स्पेसिफिकेशंस और कई कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे. आइए आपको फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल में बताते हैं….

सबसे पहले आपको दोनों स्मार्टफोन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं. दोनों डिवाइस में डुअल टोन बैक पैनल और पांच होल कटआउट डिजाइन दिया गया है. दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Oppo Find X7 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Oppo Find X7 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. Oppo Find X7 सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन 8 जनवरी को चीन में लॉन्च किए जाएंगे. भारत में ये फोन कब लॉन्च इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

Oppo Find X7 Specification

Oppo Find X7 समार्टफोन में यूजर्स को 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन की स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर मिलेगा. यह फोन 12GB RAM और 256GB STORAGE, 16GB RAM और 256GB STORAGE, 16GB RAM और 512GB STORAGE, 16GB RAM और 1TB STORAGE के साथ मार्केट में आएगा।

Oppo के इस स्मार्टफोन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शानदार कैमरा सेटअप के साथ जल्द होगा लॉन्च

यह भी पढ़े:- Samsung की हवा टाइट करने Vivo पेश कर रहा शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन, क्वालिटी के फीचर्स के साथ चार्ज भी होगा खटाक से

Oppo Find X7 Camera Setup

Oppo Find X7 में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Oppo Find X7 Powerfull Battery

Oppo Find X7 में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी. यह फोन स्टारी स्काई ब्लैक, सी एंड स्काई, डेजर्ट मून सिल्वर, स्मोकी पर्पल कलर ऑप्शन के साथ आएगा।

Oppo Find X7 Ultra Specification

Oppo Find X7 Ultra में 6.78 इंच का 2K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह तीन स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM और 256GB STORAGE, 16GB RAM और 256GB STORAGE, 16GB RAM और 512GB STORAGE में मिलेगा।

Oppo के इस स्मार्टफोन ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शानदार कैमरा सेटअप के साथ जल्द होगा लॉन्च

image 2711

यह भी पढ़े:- iPhone का सटका बिगाड़ेगा Redmi का यह शानदार स्मार्टफोन, 200MP के प्राइमरी कैमरे से करेगा DSLR की छुट्टी

Oppo Find X7 Ultra Camera Setup

Oppo Find X7 Ultra में कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (Sony LYT-900), 48MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर औप 8MP का टेलीफोटो सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर कैमरा दिया जाएगा।

Oppo Find X7 Ultra Powerfull Battery

Oppo Find X7 Ultra में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. यह फोन अल्ट्रा पाइन शैडो इंक, सी एंड स्काई, डेजर्ट मून सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button