भारत

मुख्य न्यायाधीश को सपा सांसद ने कहे अपशब्द, प्रो. राम गोपाल यादव के बिगड़े बोल – Utkal Mail

नई दिल्ली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को भी नहीं बख्शा है। मुख्य न्यायाधीश पर सपा सांसद ने अभद्र टिप्पणी की है।

दरअसल, सपा सांसद प्रो.राम गोपाल यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के एकतरफा जीत का दावा भी किया। उन्होंने बसपा पार्टी के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, उपचुनाव एक तरफा ही होगा।

मीडिया की तरफ से मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर प्रो. राम गोपाल यादव ने कहा कि कानून के मुताबिक जो नहीं हो सकता, वह नहीं होगा। इसी बीच मीडिया ने मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़  के बाबरी विवाद फैसले पर की गई टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने जवाब देते-देते अपशब्द कह दिये।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए गांदरबल में चलाया बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button