भारत

'जिन्होंने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, उन्हें मतदाता खारिज कर देंगे', कर्नाटक में बोले प्रधानमंत्री मोदी – Utkal Mail

सिरसी (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया, उन्हें मौजूदा लोकसभा चुनाव में जनता खारिज कर देगी। वह स्पष्ट रूप से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के लिए कांग्रेस पार्टी का जिक्र कर रहे थे। मोदी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर फैसला देश की आजादी के अगले दिन ही ले लिया जाना चाहिए था। 

इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि “उन्हीं ताकतों” ने अंतिम क्षण तक यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि राम मंदिर न बने और आखिरी दिन भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उत्तर कन्नड जिले के इस तालुका मुख्यालय शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस और उसके दरबारियों ने 70 वर्षों तक कोशिश की है कि राम मंदिर नहीं बनाया जाना चाहिए।” 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के न्यासियों ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा लगाई गई सभी बाधाओं को नजरअंदाज कर दिया, उनके घर गए और उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया, जो उनकी सदाशयता को दर्शाता था। मोदी ने कहा, “उन्होंने (कांग्रेस नेताओं) राम मंदिर समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने वालों को देश अस्वीकार करेगा।” 

ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रियंका पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताया 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button