चंद्रयान-3 Landing latest News: ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास कदम, चांद पर फहराया तिरंगा कैसे हुई चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग – Utkal Mail
Chandrayaan-3 Landing
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है।
Moon Landing Live Updates: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो ने अपने सीधे प्रसारण में इसकी जानकारी दी है।
विक्रम लैंडर के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की विक्रम लैंडर को चांद पर सफल लैंडिंग करने के बाद बाद इसरो सहित पूरे देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं साइटिस्टों को कोटि कोटि बधाई देता हूं। उन्होंन कहा, “भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है। चंदा मामा बहुत दूर के है अब वो भी दिन आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के है।”
विकसित भारत का शंखनाद: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विकसित भारत का शंखनाद हुआ है।
चंद्रयान- 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर की सफल लैंडिंग
भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।
चांद की सतह की ओर बढ़ रहा विक्रम लैंडरः इसरो
स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम (ALS) के शुरू होने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चांद की सतह की ओर अपनी ऊंचाई धीरे-धीरे कम कर रहा है।
दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा लैंडर विक्रम
चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। बेंगलुरु स्थित इसरो के मिशन कंट्रोल रूम का यह दृश्य काफी उत्साहित करने वाला है।
इसरो ने शुरू किया चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होने से पहले लाइव प्रसारण शुरू हो गया है। वहीं, चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग देखने के लिए दिल्ली में सीएसआईआर मुख्यालय में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे हुए हैं। यहां देखें लाइव अपडेट
चंद्रयान-3 की होगी सुरक्षित लैंडिंगः राकेश शर्मा
अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं, उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हमें अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहना चाहिए और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।
कुछ ही देर में भारत बनाने वाला है रिकॉर्डः गायक कैलाश खेर
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से पहले गायक कैलाश खेर ने इसको भारत के लिए गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत से प्यार करने वालों के लिए यह गर्व का क्षण है कि चंद्रयान चंद्रमा पर उतरने जा रहा है। विज्ञान और अंतरिक्ष जटिल विषय हैं लेकिन मैं अपने साथी भारतीयों को नमन करता हूं क्योंकि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं हमारे भारतीय मूल्यों, हमारी सनातन परंपराओं को नमन करते हुए सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देता हूं… यह उन सभी के लिए एक बड़ा क्षण है जो भारत से प्यार करते हैं। कुछ ही देर में भारत एक रिकॉर्ड बनाने वाला है।”



