भारत

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू,,जारी हुआ शेड्यूल – Utkal Mail

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि 10वीं कक्षा की नियमित, मुक्त विद्यालय, ‘रि अपीयर’, अतिरिक्त विषय व ‘मर्सी चांस’ के अलावा अंक सुधार की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ होकर 26 मार्च तक चलेंगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 12वीं कक्षा की नियमित, मुक्त विद्यालय, ‘रि अपीयर’, अतिरिक्त, ‘मर्सी चांस’ व अंक सुधार की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ होकर दो अप्रैल तक चलेंगी। अधिकारियों के मुताबिक इनके अलावा ‘डीएलएड रि अपीयर’ की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च तक होंगी। सभी परीक्षाओं का समय अपराह्न 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा। अधिकारियों ने बताया कि इस बार 25 प्रतिशत प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा। बोर्ड ने अधिकारिक वेबसाइट पर भी परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। 

ये भी पढ़ें- 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button