Union Budget 2025: बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी- 'मां लक्ष्मी की कृपा गरीब-मध्यम वर्ग पर बनी रहे' – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने संसद के बजट सत्र से पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन करते हुए कहा कि इस सत्र में नारी काे सम्मान और समानता देने संबंधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण कानून बनाये जाएंगे। श्री मोदी ने शुक्रवार को संसद परिसर में बजट सत्र से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष का बजट न केवल नया विश्वास पैदा करने वाला होगा, बल्कि सुधारों काे और बल देने वाला होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है, समृद्धि और कल्याण देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।” श्री मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी। बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और सत्र चार अप्रैल तक चलेगा।
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवारको संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी, जिसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट एक फरवरी को संसद में पेश करेंगी।
खबर अपडेट हो रही…



