भारत

बीते वित्त वर्ष में महिलाओं की परिसर भर्ती पांच प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट  – Utkal Mail

मुंबई। महिलाओं की शिक्षण संस्थानों से होने वाली परिसर भर्ती 2022-23 में पांच प्रतिशत बढ़ी है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कंपनियां कार्यस्थल में समावेशन और विविधता लाने के लिए उत्सुक हैं। एआई आधारित भर्ती से जुड़ी कंपनी कंपनी हायरप्रो ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि बीते वित्त वर्ष (2022-23) में कॉलेज परिसरों से भर्ती वाली नई प्रतिभाओं में से 40 प्रतिशत महिलाएं थीं। 

इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 35 प्रतिशत था। यह रिपोर्ट देश के सभी पांच क्षेत्रों- मध्य, पूर्व, उत्तर, दक्षिण और पश्चिम में 5,50,000 बीटेक उम्मीदवारों के नमूना आकार के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान आंकड़ों के मूल्यांकन पर आधारित है। 

रिपोर्ट के अनुसार, आईटी, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) और अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) जैसे क्षेत्रों के लिए पिछले वित्त वर्ष में अधिकांश महिलाओं ने परिसर में भर्ती वाली परीक्षाओं में भाग लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि आंकड़ों का और विश्लेषण करने पर पता चलता है कि परिसर में भर्तियों में महिलाओं की हिस्सेदारी के मामले में आईटी सेवा क्षेत्र शीर्ष पर रहा है। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बिहार में भाजपा 17, जदयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव, NDA में सीटों का हुआ बंटवारा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button