Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना शिंदे गुट ने की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट – Utkal Mail

मुंबई। शिवसेना शिंदे गुट ने लोकसभा चुनाव को लेकर 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने किसी भी सांसद का टिकट नहीं काटा है। पार्टी ने मुंबई दक्षिण मध्य से राहुल शेवाले, कोल्हापुर से संजय मांडलीक को टिकट दिया है।
बता दें कि हिंगोली से हेमंत पाटिल , कोल्हापुर से संजय मांडलीक और शिरडी से सदाशिव लोखंडे के टिकट पर खतरा था। लेकिन एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर इन नेताओं पर विश्वास जताया है।
गोविंदा को भी दे सकते हैं टिकट
बता दें कि एक्टर गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे थे और इसके बाद सीएम शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी शिवसेना की सदस्यता दिलाई। इसके बाद अब चर्चा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। इस सीट से उद्धव ठाकरे (शिवसेना गुट) की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें- CJI को 600 वकीलों की चिट्ठी पर PM मोदी का बयान, बोले- दूसरों को धमकाना, धौंस दिखाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति



