भारत

महाराष्ट्र में बड़ा ट्रेन हादसा…पुष्पक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंदा, कई लोगों की मौत – Utkal Mail

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक ट्रेन से पटरी पर उतर गए कुछ यात्री विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये और इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना पचोरा स्टेशन के पास घटी, जहां शाम करीब पांच बजे पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के कारण किसी ने चेन खींच दी और ट्रेन रुक गई।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- JDU का बड़ा एक्शन, मणिपुर में वीरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया…NDA से अलग होने का जारी किया था लेटर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button