G20 Summit 2023: G20 समिट का तीसरा सेशन शुरू, दिल्ली से वियतनाम की यात्रा पर रवाना हुए जो बाइडेन – Utkal Mail
नई दिल्ली। G20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा और आखिरी दिन है। भारत मंडपम में वन फ्यूचर सेशन शुरू हो गया है। ये तीसरा सेशन है। इससे पहले वन अर्थ, वन फैमिली सेशन में जी-20 देश के नेताओं ने भाषण दिया। भारत आज ब्राजील को 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपेगा।
डिनर में नीतीश, सोरेन और सुक्खू भी हुए शामिल
ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शनिवार को आयोजित डिनर में पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य नेता शामिल हुए।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी 20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा।
G20 समिट में सार्थक चर्चा-PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, बेहतर प्लैनेट के लिए जी20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा हुई।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली में मौजूद दुनियाभार के शीर्ष नेता आज सेशन शुरू होने से पहले महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचे, जहां सभी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मीटिंग करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।
At the iconic Rajghat, the G20 family paid homage to Mahatma Gandhi – the beacon of peace, service, compassion and non-violence.
As diverse nations converge, Gandhi Ji’s timeless ideals guide our collective vision for a harmonious, inclusive and prosperous global future. pic.twitter.com/QEkMsaYN5g
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2023
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत दौरे के बाद लौट गए हैं। तीसरे सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शामिल नहीं हुए। वे यहां जी-20 समिट में शामिल हुए। G 20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हुए।
ये भी पढ़ें- जिस ’वाघ नख’ से शिवाजी ने अफजल खान को मारा था, उसे ब्रिटेन से लाया जाएगा भारत



