जापानी बौद्ध संगठन सोका गाकाई के प्रमुख दाइसाकु इकेदा का 95 वर्ष की आयु में निधन – Utkal Mail
टोक्यो। जापानी बौद्ध संगठन ‘सोका गाकाई’ के प्रमुख दाइसाकु इकेदा का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस धार्मिक संगठन ने शनिवार को यह जानकारी दी। संगठन ने अधिक विवरण दिए बिना एक बयान में कहा कि इकेदा का 15 नवंबर को यहां उनके आवास पर ‘‘प्राकृतिक कारणों से’’ निधन हो गया।
संगठन के अनुसार, सोका गाकाई के अनुयायी 192 देशों में फैले हैं। एक शिक्षक, फोटोग्राफर और कवि इकेदा ने सोका गाकाई की शिक्षाओं का प्रसार विदेशों में करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इकेदा का जन्म दो जनवरी, 1928 को तोक्यो में एक किसान परिवार में हुआ था। एक किशोर के रूप में उन्होंने युद्ध की जो भयावहता देखी, उसका उन पर गहरा प्रभा व पड़ा और माना जाता है कि इस अनुभव ने उन्हें अपना जीवन शांति के लिए समर्पित करने का संकल्प दिलाया।
ये भी पढ़ें:- Israel War: इजराइली ड्रोन ने दक्षिण लेबनान में एल्युमीनियम संयंत्र पर दागी मिसाइलें



