भारत

सोनम बेबफा है! 'हनीमून पर ही कराया पति राजा का कत्ल, हायर किए था किलर'- इंदौर हत्याकांड में DGP का बड़ा खुलासा – Utkal Mail

शिलांग। इंदौर से मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े, राजा रघुवंशी और सोनम, के लापता होने की खबर ने सबको चौंका दिया था। बाद में राजा की लाश मिली, जबकि सोनम की तलाश जारी थी। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है और बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने उसके साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथे संदिग्ध की तलाश जारी है। सोनम ने फोन पर अपने परिजनों से बात की, जिसकी पुष्टि उसके पिता ने की है। अब पुलिस सोनम से पूछताछ कर रही है ताकि राजा रघुवंशी हत्याकांड का रहस्य सुलझाया जा सके।

जानकारी के अनुसार, राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। शादी के मात्र नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ था।

मेघालय के मुख्यमंत्री का ट्वीट

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस मामले पर ट्वीट किया, “राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर बड़ी कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने आत्मसमर्पण किया है, और एक अन्य संदिग्ध को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।”

मेघालय के डीजीपी का बयान

मेघालय की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरांग ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रातभर की छापेमारी के बाद तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

गाजीपुर के नंदगंज में मिली सोनम

उन्होंने बताया, ‘‘एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा।’’ नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’’ 

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े पर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है।’’ मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की सराहना की। 

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर मेघालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है… मध्यप्रदेश के तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अब भी जारी है।’’

यह भी पढ़ेः रामपुरः दहेज के लालची ससुराल वाले… बुलेट और दो लाख के लिए बहु को घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button