विदेश

Indonesia: इंडोनेशिया के नवनियुक्त राष्ट्रपति सुबियांतो ने की अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा – Utkal Mail


जकार्ता। इंडोनेशिया के नवनियुक्त राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने रविवार देर रात देश के अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा की और मजबूत सरकार का संकल्प जताया। नए राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल में 109 सदस्य हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के झंडे के रंगों का संदर्भ देते हुए अपने कैबिनेट मंत्रियों, उपमंत्रियों और राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को ‘‘रेड एंड व्हाइट कैबिनेट’’ नाम दिया।।

सुबियांतो रविवार को दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के आठवें राष्ट्रपति बने। पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री और सरकारी एजेंसियों के प्रमुख थे। सुबियांतो ने पहले कहा था कि उन्हें एक मजबूत प्रशासन की जरूरत है, हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि उनका बड़ा मंत्रिमंडल नौकरशाही को बढ़ावा देगा।

पिछले हफ्ते अपने आवास पर साक्षात्कार के लिए 100 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित करने से पहले सुबियांतो ने कहा था, ‘‘मैं एक मजबूत सरकार बनाना चाहता हूं जो हमारे बहुसांस्कृतिक समाज और विविध राजनीतिक हितों को एकजुट करेगी।’’

यह भी पढ़ें:-Bhadohi News: भदोही में नेशनल इंटर कालेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button