बैंकॉक के होटल मृत मिले छह लोग, शरीर में मिला घातक जहर – Utkal Mail

बैंकॉक (थाइलैंड), अमृत विचारः बैंकॉक में मंगलवार को एक होटल के कमरे में छह लोग मृत पाए गए। पुलिस अधिकारियों का कहाना है कि मृतकों की कॉफी में जहर मिलाया गया था। थाइलैंड के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख ने बुधवार को बताया कि बैंकॉक के एक लग्जरी होटल में मृत मिले छह लोगों की कॉफी में साइनाइड मिलाए जाने की आशंका है। साइनाइड सबसे जहरीला पदार्थ है जिसके सेवन के बाद बच पाना लगभग नामुमकिन है। सभी शव मंगलवार को बैंकॉक के डाउनटाउन स्थित ग्रैंड हयात इरावन होटल में पाए गए थे।
पुलिस ने बताया कि होटल के रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि कमरे में छह लोगों के अलावा कोई अन्य बाहरी व्यक्ति नहीं था। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन के अनुसार मृतकों की पहचान दो वियतनामी-अमेरिकी के तौर पर और चार की वियतनाम के नागरिक के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ब्यूरो के मुख्य जांचकर्ता पुलिस मेजर जनरल थेराडेज थम्सुथी ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से अभी यही पता चला है कि सभी को जहर दिया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेः एलन मस्क ‘स्पेसएक्स’ और ‘एक्स’ के मुख्यालय को कैलिफोर्निया से टेक्सास करेंगे स्थानांतरित



