प्रधानमंत्री मोदी ने रखी बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल की आधारशिला, कैंसर रोगियों को मिलेगा मुफ्त उपचार – Utkal Mail

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छतरपुर में बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी। 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस कैंसर अस्पताल में वंचित कैंसर रोगियों को मुफ्त उपचार मिलेगा, अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी और विशेषज्ञ डॉक्टर भी होंगे।
इससे पहले बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। वहीं पीएम मोदी बागेश्वर धाम स्थित बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन कुमार यादव भी मौजूद रहे।
इस दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “हमने ऐसे प्रधानमंत्री को पाया है जो संतो और महंतो की चर्चा करते हैं। अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे और अब मंदिर में अस्पताल होगा। यह बुंदेलखंड के लिए सबसे बड़ा वरदान है। विश्वामित्र का भारत, विश्वमित्र की भूमिका निभा रहा है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है…अभी मैंने यहां बागेश्वर धाम कैंसर चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है। ये संस्थान 10 एकड़ में बनेगा, पहले चरण में ही इसमें 100 बेड की सुविधा होगी।”
खबर अपडटे हो रही है।



