भारत

Dussehra 2024: लाल किला ग्राउंड पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति ने किया श्रीराम-लक्ष्मण का तिलक…हुआ रावण दहन – Utkal Mail

Dussehra 2024: पूरे देश में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के माधवदास पार्क में दशहरा समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर देश के सभी बड़े शहरों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

धार्मिक लीला समिति द्वारा लाल किले के माधव दास पार्क में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। रावण दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां के माधव दास पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन किया।

सबसे पहले मंच पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची और भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे युवाओं का तिलक कर उनकी पूजा की। इसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद रावण, मेघनाथ और कुम्भकरण के पुतलों का दहन किया गया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के उपराज्यपाल ने 200 नए पीजीटी पदों को दी मंजूरी, शिक्षकों की होगी भर्ती


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button