राशिफल

Shukra Margi 2023: ,इन राशियों को मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, शुक्र ग्रह हो चुके हैं मार्गी – Utkal Mail


Shukra Margi 2023

इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार शुक्र मार्गी से 03 राशियां ऐसी हैं जिन्हें आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मार्गी और अस्त होने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि शुक्र आज यानी 04 सितंबर को कर्क राशि में मार्गी हुए हैं। शुक्र के सीधी चाल चलने से सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बता दें कि शुक्र ग्रह को धन, वैभव, भौतिक सुख और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र के मार्गी होने से तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इन क्षेत्रों में लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को शुक्र मार्गी से मिलेगा लाभ?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शुक्र मार्गी से लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस अवधि में आर्थिक समस्या से उबरने में सहायता मिलेगी। साथ ही पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान किए गए मेहनत भरपूर फल मिलेगा।

कन्या राशि

शुक्र द्वारा सीधी चाल चलने से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आय में वृद्धि के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आर्थिक समस्या दूर हो सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी इस दौरान मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ बीते समय में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

HIGHLIGHTS

  1. आज यानी 04 सितंबर को शुक्र ग्रह कर्क राशि में मार्गी हो चुके हैं।
  2. शुक्र ग्रह को धन, वैभव, भौतिक सुख और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button