भारत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को हुआ कैंसर, प्रधानमंत्री मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना – Utkal Mail

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन को प्रोटेस्ट कैंसर हो गया है जो उनकी हड्डियों में फ़ैल गया है, डेमोक्रेट कार्यालय की ओर से रविवार को इसकी घोषणा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि जो बिडेन को urological (पेशाब से संबंधित समस्याएं) के चलते इस बीमारी का पता चला था। जिसके बाद डॉक्टर ने उनके प्रोटेस्ट में एक गांठ होने की बात बताई थी जांच के दौरान ये भी पता चला कि यह उनके शरीर में तेजी स बढ़ रहा है 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की। बाइडन के ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जो बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं डॉ. जिल बाइडन और उनके परिवार के साथ हैं।’’ 

प्रोस्टेट कैंसर एक सामान्य लेकिन गंभीर बीमारी

बता दें कि प्रोटेस्ट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक सामान्य कैंसर है। यह प्रोटेस्ट ग्रंथि (पुरुषों में पाई जाने वाली एक छोटी ग्रंथि है जो मूत्राशय के ठीक नीचे स्थित होती है) में पाया जाता है। इसका कार्य मुख्यता वीर्य में त्ररल पदार्थ बनाना होता है जो कि शुक्राणुओं को पोषण और संरक्षण देता है।

ये भी पढ़े : हाईकोर्ट से सेवानिवृत जजों को मिलेगा ‘वन रैंक, वन पेंशन’, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
  




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button