भारत

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर – Utkal Mail

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने जिले के उरी इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को ललकारा। अधिकारियों ने बताया कि इस पर घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सैनिकों ने माकूल जवाब दिया और इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, लोकसभा की एक और आठ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी भाकपा


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button