भारत

'पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय की पूरे विश्व में होती है सराहना', चंडीगढ़ में बोले नड्डा – Utkal Mail

चंडीगढ़। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारी जीत के बाद पहली बार चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत तथा अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय में चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर उनका अभिनंदन किया तथा तीन राज्यों की में जीत की बधाई दी। इस अवसर पर नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भविष्य की शुभकामनायें दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों तथा पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की बदौलत ही तीन राज्यों में भाजपा की जीत संभव हो पायी है, और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी भारी जीत प्राप्त होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों के लिये कमर कस लेने के लिये आह्वान किया। उन्होंने चंडीगढ़ का विशेष जिक्र करते हुये कहा कि मोदी जी का चंडीगढ़ से विशेष संबंध रहा है और चंडीगढ़ के ऊपर उनकी विशेष कृपा है। उनको चंडीगढ़ की गली-गली कूचे कूचे की जानकारी है। उन्हे विश्वास है कि मोदी जी ने जिन बातों को आगे बढ़ाया है जो विकास के कार्य किये हैं, उनको आगे बढ़ाने में चंडीगढ़ के कार्यकर्ता पूरी ताकत लगा देंगे। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व भारत की तारीफ कर रहा है कि भारत में मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि यह उनका और चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है जो आज उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सानिध्य और मार्गदर्शन मिला है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ की सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालेंगे , मोदी को देश का पुनः प्रधानमंत्री बनने की माला में एक मोती होगा।  नड्डा ने भाजपा चंडीगढ़ की कौर कमेटी के सदस्यों की बैठक कर चंडीगढ़ के राजनैतिक हालातों की जानकारी ली और संगठनात्मक दिशा निर्देश भी दिये।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने 2024 चुनाव के लिए बनाई प्रचार समिति, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने दी मंजूरी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button