भारत

हथियार छोड़ दो, परिवार के पास लौट आओः मतदान केंद्र से भाई की आतंकवादी से अपील – Utkal Mail

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी के भाई ने उससे आत्मसमर्पण करने की अपील की।
 रउफ अहमद लोन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी उमर लोन का भाई है। उमर लोन आतंकवाद से संबंधित कई मामलों में वांछित है। रउफ लोन ने उत्तर कश्मीर जिले के पट्टन में संवाददाताओं से कहा, ”मतदान मेरा अधिकार है, 

इसलिए मैंने अपना वोट डाला। मैं सभी से अपना वोट डालने की अपील करता हूं क्योंकि वोट से ही विकास कार्य होंगे। मतदान केंद्रों पर जरुर आएं। अपना वोट बर्बाद न करें।” रउफ ने स्याही वाली उंगली दिखाकर अपने भाई से हथियार छोड़ने और अपने परिवार के पास लौटने की अपील की। 

रउफ ने कहा, ”मैं अपने भाई उमर से आत्मसमर्पण करने की अपील करता हूं। अगर वह ऐसा करता है, तो यह बहुत अच्छा होगा। वह अपनी मां और परिवार के पास लौट आए।” इस साल अप्रैल में उमर की मां ने भी उससे सेना के सामने आत्मसमर्पण करने की अपील की थी। 

ये भी पढ़ें- ओडिशा से बीजद सरकार की विदाई होने वाली है: प्रधानमंत्री मोदी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button