भारत

BJP सांसद ने दिल्ली सरकार पर लगाया यह बड़ा आरोप, कैग जांच की मांग की – Utkal Mail

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को ‘‘बर्बाद’’ करने का आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्ली सरकार का 2024-25 का बजट सात हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। भाजपा के इस दावे और आरोप पर राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज ने यहां एक पत्रकारवार्ता में ‘बजट खाते में हेराफेरी’ का आरोप लगाया और इसकी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से जांच कराने की मांग की। स्वराज ने दावा करते हुए कहा, ‘‘आप सरकार ने पिछले साल 10 हजार बस मार्शलों को हटा दिया, क्योंकि उसने उनके वेतन के लिए कोई प्रावधान नहीं किया था। इसी वजह से व्यावसायिक शिक्षकों को भी हटा दिया गया।’’ 

उन्होंने दावा किया कि आय कम और व्यय अधिक है, जिसके कारण दिल्ली सरकार सात हजार करोड़ रुपये के घाटे में है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास वेतन देने और कचरा निपटान जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए धन नहीं हैं। नयी दिल्ली सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि आप ‘‘प्रचार और भ्रष्टाचार’’ में व्यस्त है और इसके नेता अरविंद केजरीवाल को केवल सत्ता हासिल करने की चिंता है, उन्हें लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है। 

यह भी पढ़ें:-अमेठी: धर्म कांटा पर सो रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button