Patna Mega Roadshow : पीएम मोदी का मेगा रोड-शो, हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन – Utkal Mail

अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पटना में मेगा रोड शो के लिए पहुंचे हैं। जहां उन्होंने बड़ी सौगात दी हैं। पीएम ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया हैं। यह टर्मिनल 1200 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित किया गया है। पीएम मोदी उद्घाटन के बाद बीजेपी दफ्तर तक के लिए रोडशो कर रहे है जिसके लिए खास तरह की तैयारियां की गई थी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच विशेष थीम वाला स्टेज बनाया गया है। जिससे ओपरेशन सिंदूर और ब्रम्ह्मोस मिसाइल की झलक दिखाई गई है।
बता दें कि इस रोडशो में दूर-दूर से लोग पहुंचे है। भारी भीड़ के बीच पीएम मोदी एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते बीजेपी दफ्तर जाएंगे। पटना शहर आज ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी- मोदी’ के नारों से गुज रहा है। पीएम मोदी का ये दौरा इसीलिए भी बहुत खास है क्योंकि पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने बिहार से ही आंतकवाद के खिलाफ प्रचंड प्रहार का ऐलान किया था। उन्होंने कहा हटा कि आंतकवादियो को मिटटी में मिला देंगे।
ये भी पढ़े : तृणमूल कांग्रेस ने किया पलटवार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावे पर पूछे पांच सवाल



