भारत

मणिपुरः उग्रवादियों की धरपकड़ जारी, 24 घंटों में उग्रवादी गिरफ्तार – Utkal Mail

इंफाल। मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के सेकमाई-थाने के अंतर्गत खोंगहामपत मंत्री लेइकाई से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। 

थौबल जिले में सुरक्षा बलों ने लेइरोंगथेल पित्रा से दो और याइरीपोक बिष्णुनाहा से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य अभियान में पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के चुराचांदपुर-थाने के अंतर्गत तोरबुंग गांव, तेइजांग गांव और आसपास के वन क्षेत्रों से एक-एक 5.56 एमएम इंसास राइफल, एक एम-16 राइफल तथा एक मैगजीन, एक सिंगल बैरल राइफल (देशी निर्मित), तीन पोम्पी और अन्य सामग्री बरामद की।

एक अन्य अभियान में थौबल डैम-थाने, इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत मंगोलम और उसके आसपास की तलहटी से एक-एक डबल बैरल 12 बोर राइफल, एक सिंगल बैरल 12 बोर राइफल (देशी निर्मित) और अन्य सामान बरामद किया गया। 

यह भी पढ़ेः व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा के लिए रोडवेज को मिला एपीआई एक्सेस, नागरिक सेवाओं में आएगा डिजिटल परिवर्तन, सरल होंगी सुविधाएं


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button