UIICL Recruitment 2023: युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में 100 ऐडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की भर्ती यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस भर्ती 2023 शुरू – Utkal Mail
UIICL Recruitment 2023: युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स AO भर्ती के लिए आवेदन शुरू
युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स द्वारा विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, uiic.co.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1000 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये ही है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी वीरवार, 24 अगस्त से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 14 सितंबर तक अप्लाई कर सकेंगे।
UIICL Recruitment 2023: युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स AO भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स में AO भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय में यूजी/पीजी डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।



