भारत

कांग्रेस ने चीन के मुद्दे को लेकर PM पर तंज कसा, जानिए क्या कहा? – Utkal Mail


नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को चीन के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा और सवाल किया कि ‘असल में कौन विदेशी ताकतों द्वारा नियंत्रित है।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 20 बार मिले तथा ‘पीएम केयर्स’ को चीनी कंपनियों से करोड़ों का अनुदान लेने की अनुमति दी। 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन और नए जिले मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी बनाने की घोषणा की 

रमेश ने मोदी और शी के बीच बैठकों और साबरमती नदी के किनारे झूला झूलने का एक वीडियो भी साझा किया। कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी जी ने शी से 20 बार मुलाकात की है, जिसमें उनके साथ झूले पर बैठना भी शामिल है। मोदी जी ने 19 जून, 2020 को सीमा उल्लंघन के मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से चीन को क्लीन चिट दे दी। मोदी जी ने ‘पीएम केयर्स’ फंड को चीनी कंपनियों से करोड़ों रुपये लेने की अनुमति दी।’’ 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मोदी के के पास एक चीनी नागरिक है जो मनी लॉन्ड्रिंग और धन की ‘राउंड-ट्रिपिंग’ का काम करता है। वास्तव में विदेशी शक्तियों द्वारा नियंत्रित कौन है?’’ चीन के साथ सीमा मुद्दे से निपटने और सीमा पर चीनी अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधती रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की वायु गुणवत्ता हुई ‘खराब’, जीआरएपी का पहला चरण लागू करने का निर्देश 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button