भारत

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल – Utkal Mail

झारग्राम। पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में शनिवार को घरेलू गैस सिलेंडर में हुए धमाके में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लालगढ़ थाना क्षेत्र के हरिना गांव में हुई, जब पीड़ितों के घर में खाना बन रहा था। 

उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान खंडूबाला गोस्वामी (70), सुलेखा गोस्वामी (45), सीमा गोस्वामी (32) और पापन गोस्वामी (22) के रूप में हुई है, जिन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया। 

ये भी पढे़ं- चिराग पासवान ने किया दावा, कहा- राजग 2024 के लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीट जीतेगा

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button