भारत

MP: खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का समर्थन करेगा इंडिया समूह  – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को यहां बताया कि खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। 

रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया समूह के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। वह मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे। मध्यप्रदेश में सीट बंटवारा समझौते के अंतर्गत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दी थी लेकिन तकनीकी कारणों से सपा उम्मीदवार को नामांकन रद्द कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा, “ कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया समूह के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के ख़िलाफ़ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज़ करवाने में सफल हो गई है।” 

ये भी पढ़ें- सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने CJI को लिखा पत्र , न्यायपालिका को कमजोर करने के प्रयासों पर जताई चिंता


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button