भारत

लखनऊः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी बोले- 15 लाख करोड़ की योजनाओं से बदलेगी देश की सूरत – Utkal Mail


लखनऊ, अमृत विचारः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के सफलतम 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेसवार्ता केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को जन्म दिन की बधाई दी। 

भारत का बढ़ा मान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार में भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। देश-विदेश के लोग आज भारत के मुरीद हैं। लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं और उनपर पूर्ण विश्वास करते हैं। यही वजह है कि भाजपा सरकार ने तीसरी बार सरकार बनाई। केंद्र सरकार का 10 वर्षों का कार्यकाल सेवा सुशासन को समर्पित रहा है जिससे भारत का मान सम्मान बढ़ा है। मोदी सरकार में लोगों के हित के लिए 15 लाख करोड़ की योजनाएं लागू हुई हैं। देश में न सिर्फ आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है बल्कि दुनिया भर के अलग अलग देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च पुरष्कार भी दिए हैं।

5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से हुए बाहर
देश का माहौल 60 साल बाद बदला है। भारत आज नई-नई उचाइयों को छू रहा है। डिजिटल इंडिया को दुनिया के कई देश समझना चाहते है। इसके अलावा विदेश नीति में भारत ने अलग पहचान बनाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने हर मुमकिन कोशिश की है कि देश से गरीबी दूर की जाए और आज वह मेहनत भी रंग लाई हैं। देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। सरकार ने रसोई गैस, बिजली, स्वास्थ सुविधाएं और हर घर जल जैसी सुविधाएं देश के कोने-कोने तक पहुंचाई हैं। 70 वर्ष के वृद्ध जनो को सुविधाएं देने का काम भी PM मोदी ने किया है। साथ ही 1 करोड़ युवाओं को भत्ते देने का काम भी सरकार ने किया है।

100 दिन और 15 लाख करोड़ की योजनाएं
सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं तीसरे कार्यकाल में भी सरकार पूरी तत्पर्ता के साथ काम कर रही है। इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ की योजनाओं को लागू किया गया है। सरकान ने MSP को कई गुना बढ़ा दिया है। माध्यम वर्ग के लिए बस 100 दिनों में ही कई तरह की राहत दिलाई है। वहीं लोगों को 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना है।

PM आवास योजना से 3 करोड़ लोगों को मिलेगी राहत
सरकार ने आने वाले समय का रोडमैप तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाये जायेंगे। पिछले दलित के लिए अनेक काम किए जाएंगे। भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को समानता देने का काम मोदी जी ने किया है। दलित वर्ग के युवओ को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने काम सरकार कर रही है।
जनजाति गांवों का विकास सरकार ने किया है। साथ ही  सफाई कर्मी के सामाजिक आर्थीक स्थित सुदृकरण का काम किया गया। OBC अनुसूचित जाति के लिए आजीविका के लिए काम किया गया।

सावन 2024 (77)

बने अटल आवासीय विद्यालय 
110 विद्यालय जनजाति विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार की गई। अटल आवासीय विद्यालय बनाए गए हैं। नारी को सशक्त करने के लिए 90 लाख से ज्यादा सह सहायता समूह बनाये जायेंगे। वहीं भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि 1 करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी, 1 लाख से ज्यादा कमाई कर रही है। बात अगर एस जीएसटी की करें तो 48 लाख लोगों को इसका लाभ मिला हैं।

युवाओं को दिए कई फायदे
युवाओं को रोजगार देने के लिए भी कई हितकारी योजनाएं बनाई गई है। मुद्रा लोन 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। 1 लाख युवाओं को टॉप कंपनियों में रोजगार दिया गया और 20 लाख युवाओं को प्रधानमंत्री योजना का काम दिया गया। ई-श्रम पोर्टल से लोगों का एकीकरण किया गया और रोजगार का श्रजन किया गया। मेडिकल क्षेत्र में लोगों की रुची को देखते हुए 75 हजार नई मेडिकल सीट बधाई जा रही है।

कैंसर की दवाओं में छूट
कैंसर की समस्या आजकल लोगों में आम होती जा रही हैं। इसके लिए सरकार लोगों को समय-समय पर जागरूक करती रहती है। साथ ही तीन प्रमुख रूप से फैलने वाले कैंसर की दवाओं में छूट दी जाएगी। फोरेंसिक को बढ़ावा देने का काम दिया गया।

आपराधिक कानून में बदलाव
अपराध को रोकने के लिए 1 जुलाई को 3 नए कानून बनाये गए। प्रभावी न्याय अपराधी को मंजूरी दी गई है। पेपर लीक जैसी समस्या से निपटने के लिए कड़े कानून लागू किए गए। PM मोदी संविधान रक्षक के रूप में नेता बने है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की विदेश नीति और संविधान को इमरजेंसी में सूली पर लटकाने का काम कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है। जिसे भाजपा सरकार होने नहीं देगी। 

यह भी पढ़ेः 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button