भारत

Amul Milk Price: इतने रुपये सस्ता हुआ अमूल दूध, जानें 1 लीटर पैक की कीमत – Utkal Mail

Amul Milk Price: गुजरात के आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर आई है। अमूल दूध के दाम गिर गए हैं। अमूल दूध अब प्रति लीटर एक रुपये सस्ता हो गया है। अमूल दूध के 1 लीटर पैक की कीमत 1 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है। अमूल के इस फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

अमूल गोल्‍ड का एक लीटर के पाउच की कीमत पहले 66 रुपये थी, जिसे अब एक रुपये घटाकर 65 रुपये कर दी गई है। अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच का रेट 62 रुपये से कम होकर 61 रुपये हो जाएगी। इस तरह, अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर से घटकर 53 रुपये हो जाएगी।

गौरतलब है कि काफी समय के बाद दूध के रेट में कमी की गई है। पिछले कुछ समय में सभी कंपनियों ने दूध के भाव में इजाफा किया था। अब अमूल के द्वारा दूध के दाम में कटौती करने से अन्‍य कंपनियों पर भी मिल्‍क रेट को घटाने का दबाव बढ़ेगा।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button