भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व PM राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की – Utkal Mail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” 

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। यह आखिरी बार था, जब कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत मिला था। वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। साल 1991 में उग्रवादियों ने उनकी हत्या कर दी थी।  

यह भी पढ़ें:-पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती आज: खरगे और राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button