भारत

पूरे देश में CAA लागू, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन – Utkal Mail

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ देश में अब सीएए लागू हो गया है। इस कानून के जरिए 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह बड़ा कदम बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसे पार्टी ने बड़ा मुद्दा बनाया था। गृह मंत्री अमित शाह हाल ही के अपने चुनावी भाषणों में कई बार सीएए को लागू करने की बात कर चुके थे। उन्होंने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा। अब केंद्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसे लागू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने 112 करोड़ रुपये की 112 राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास 

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button